Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी चौकी अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान अश्वनी पुत्र शिवनाथ, निवासी ग्राम सरंगी, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जोगियाबारी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार और बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!