Uncategorized

कोल्हुई में शिव मंदिर की मूर्तियां तोड़े जाने से आक्रोश, हथौड़ा (घन) लेकर पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक बड़ा सा हथौड़ा ( घन ) लेकर शिव मंदिर में घुस गया और मंदिर में स्थापित भगवान गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद कस्बे में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

घटना कस्बे के चन्दनपुर रोड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित शिव मंदिर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक मंदिर में पहुंचा और हथौड़े ( घन ) से मूर्तियों पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। जब तक लोगों को घटना की जानकारी हुई, तब तक मंदिर में स्थापित तीन मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर चुका था ।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को पकड़कर रोके रखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोल्हुई थाना प्रभारी पुलिस टीम उपनिरिक्षक राजीव सिंह सहित फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त हथौड़ा कब्जे में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई।
घटना के बाद कस्बे में तनावपूर्ण एवं शान्ति का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक पूरी तैयारी के साथ मंदिर पहुंचा था और जानबूझ कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई। लोगों का कहना है कि युवक ने मौके पर मौजूद लोगों को भी धमकाने का प्रयास किया।
हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक हाल ही में दिल्ली से वापस आया था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील मामले को देखते हुए पुलिस उक्त कस्बे में लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!