Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

बाजार में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, लॉक तोड़कर अज्ञात चोरों ने उड़ाई मोटरसाइकिल

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र में बाजार में सब्जी खरीदने गए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, उसका पुत्र मोटरसाइकिल संख्या UP55 Z 2414 से बाजार में सब्जी खरीदने गया था। बाइक को एक स्थान पर खड़ा करने के बाद वह खरीदारी करने चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो मौके से मोटरसाइकिल गायब थी। युवक ने आसपास काफी खोजबीन की और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद युवक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात चोर ने बाइक का लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि बाइक चोरी होने से उसे आर्थिक और मानसिक क्षति हुई है।

पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने और चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!