Uncategorized

शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक, लक्ष्मी पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश

सिद्धार्थनगर। आगामी धनतेरस, दीपावली, लक्ष्मी पूजा एवं छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना शोहरतगढ़ परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने की।

4 नवंबर 2026 को आयोजित इस बैठक में थाना क्षेत्र के मूर्तिकारों, लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा स्थापना करने वाले आयोजकों, डीजे संचालकों, संभ्रांत नागरिकों एवं धर्मगुरुओं को आमंत्रित किया गया।

बैठक में शासन एवं उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। साथ ही आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।

क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को त्योहारों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ शेषमणि पाण्डेय सहित थाना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!