नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया ,पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
24 जुलाई 2026 को डुमरियागंज थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 156/2026, धारा 137(2), 87, 64(2)(M) बीएनएस एवं 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित दो वांछित आरोपियों को बैदौला से बेवा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।




