Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 135 किलो यूरिया खाद के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी धनगढ़वा एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 बोरी यूरिया खाद, एक साइकिल और एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

एसएसबी के अनुसार, शनिवार 01 अगस्त 2026 को संयुक्त विशेष गश्ती के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 547 के समीप एक व्यक्ति साइकिल पर भारत से नेपाल की ओर यूरिया खाद ले जाता हुआ दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें साइकिल पर लदी 45-45 किलोग्राम वजन की तीन बोरियां, कुल 135 किलोग्राम यूरिया खाद बरामद हुई।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि उसने यह यूरिया खाद मोहना बाजार में एक अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त की थी और इसे नेपाल के गिराऊजोत गांव में एक अन्य अज्ञात व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा था।

एसएसबी ने बरामद 03 बोरी यूरिया खाद एवं एक साइकिल को जब्ती ज्ञापन सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, ककरहवा के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

43वीं वाहिनी एसएसबी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों, अवैध मुद्रा, वन्यजीव एवं अन्य प्रतिबंधित सामानों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। सीमा पर सतर्क निगरानी के चलते तस्करी के प्रयासों को लगातार विफल किया जा रहा है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!