Uncategorized
सिद्धार्थनगर: लोटन पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। अपराध की रोकथाम और वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोटन पुलिस ने 15 अक्टूबर को एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंट के संबंध में वाद संख्या 17155/2023 से जुड़े लवकुश पुत्र रामकेश, निवासी ग्राम देवकली, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना लोटन पुलिस ने की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह और उपनिरीक्षक सुदामा यादव शामिल रहे।




