Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सिद्धार्थनगर पुलिस ने छिनैती की घटना का किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने छिनैती की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छिनी गई मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 अगस्त 2026 को कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, थाना सिद्धार्थनगर में दर्ज मु0अ0सं0-258/26, धारा 304(2), 317(2) BNS से संबंधित अभियुक्त विजय सोनकर उर्फ गोलू पुत्र श्याम प्रकाश, निवासी गोपीजोत, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी

एक झपटमारी की मोबाइल

 

घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP55 AY 9691

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह

उप निरीक्षक सुरेश राम

हेड कांस्टेबल विवेक गुप्ता

कांस्टेबल अर्जुन यादव

कांस्टेबल अंकित कुमार, थाना सिद्धार्थनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!