Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

1 किलो 165 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 किलो 165 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को थाना कोल्हुई की टीम ग्राम परसौना के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद गुप्ता पुत्र गब्बूलाल, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम परासखाड़, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

मामले में थाना कोल्हुई पर मु0अ0सं0 0125/2026, धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, कांस्टेबल संतोष कुमार सक्सेना, कांस्टेबल अमित यादव और कांस्टेबल आकाश कुमार खरवार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!