Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

मिश्रौलिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चोरी के सामान व नकदी समेत एक आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। थाना मिश्रौलिया पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के सामान और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना मिश्रौलिया में दर्ज मुकदमा मु0अ0सं0-130/2026, धारा 307, 317(2) बीएनएस का सफल अनावरण किया।

पुलिस टीम ने 11 अगस्त 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम दसिया स्थित समय माता मंदिर के पास से मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद हुई।

बरामद चोरी का सामान

– एक जोड़ी कान का कतना (पीली धातु)

– एक जोड़ी हाथ पलानी (सफेद धातु)

– एक एंड्रॉयड मोबाइल

– एक यमहा कंपनी की मोटरसाइकिल

– ₹1,220 नकद

गिरफ्तार अभियुक्त

अतीक अहमद पुत्र असगर अली, निवासी ग्राम गोपीजोत, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

– उ0नि0 मृत्युंजय मिश्र, चौकी प्रभारी चेतिया

– उ0नि0 कपिल मुनि यादव

– उ0नि0 सुवाष यादव

– हे0का0 प्रकाश सिंह

– का0 वीरेन्द्र यादव

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!