नौतनवा पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में 9 लोगों का चालान, नाम सहित न्यायालय भेजे गए

महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र में पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद और दीपावली के दौरान शराब के नशे में शांति व्यवस्था भंग करने के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। नौतनवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कुल 9 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
चालान किए गए 9 व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं—
* कुलदीप गौतम पुत्र रामनिवास, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09 उस्माननगर, नौतनवा।
* गुरदीप गौतम पुत्र रामनिवास, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09 उस्माननगर, नौतनवा।
* दुर्गेश गौतम पुत्र प्रमोद गौतम, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 04 विष्णुपुरी, नौतनवा।
* मुकेश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09 उस्माननगर, नौतनवा।
* महेश कुमार पुत्र प्रदीप, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09 उस्माननगर, नौतनवा।
* संतोष कुमार पुत्र प्रदीप, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09 उस्माननगर, नौतनवा।
* गंगू भारती पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09 उस्माननगर, नौतनवा।
* विकास भारती पुत्र हरिश्चन्द्र, उम्र 19 वर्ष, निवासी करमहवा बसन्तपुर, थाना कोल्हुई, महराजगंज।
* शुभम मद्धेशिया पुत्र गोपाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 24 मालवीयनगर, नौतनवा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक प्रशान्तु दुबे, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र तिवारी और कांस्टेबल अनुज सिंह शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।




