Uncategorized

कोल्हुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति भंग की आशंका में 12 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई, नाम सहित न्यायालय भेजे गए

महराजगंज। कोल्हुई थाना पुलिस ने सोमवार, 9 नवंबर 2026 को क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।

न्यायालय भेजे गए 12 व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं—

* श्यामू चौहान पुत्र मोरध्वज चौहान, उम्र 22 वर्ष।

 

* कुणाल पुत्र कन्हई, उम्र 19 वर्ष।

 

* अनिरुद्ध चौहान पुत्र शत्रुघ्न, उम्र 50 वर्ष।

 

* राजकुमार पुत्र रामलाल, उम्र 50 वर्ष।

 

* रामकेश पुत्र सहस्त्रजीत, उम्र 22 वर्ष।

 

* गुलशन पुत्र मोहलू, उम्र 20 वर्ष।

 

* धर्मपाल चौहान पुत्र राजकुमार, उम्र 20 वर्ष।

 

* श्याम बिहारी पाण्डेय पुत्र सत्यदेव पाण्डेय, उम्र 42 वर्ष। (निवासी जंगल गुलरिहा)

 

* गोरख यादव पुत्र गोविन्द, उम्र 35 वर्ष।

 

* सोरख यादव पुत्र गोविन्द, उम्र 26 वर्ष।

 

* दीपक यादव पुत्र राममिलन, उम्र 19 वर्ष। (निवासी मंगिपुर)

 

* विकास यादव पुत्र जनार्दन यादव, उम्र 25 वर्ष। (निवासी नौवाडीह कला)

 

पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, इनमें आठ व्यक्ति जंगल गुलरिहा और तीन व्यक्ति मंगिपुर तथा एक व्यक्ति नौवाडीह कला क्षेत्र के निवासी हैं।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

उपनिरीक्षक हरीश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हाकिम चन्द, कांस्टेबल अजीत कुमार, राजू यादव, आशुतोष पाण्डेय, सतीश चौधरी, विश्वास यादव, जगदीश चौधरी और अमित यादव शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!