Uncategorized
सिद्धार्थनगर: ढेबरुआ पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 9.23 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ढेबरुआ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को 9.23 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 20 जुलाई 2026 को सीमा स्तम्भ संख्या 567/2 से करीब 300 मीटर दूर, भारत की सीमा में कस्बा बढ़नी के पास चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमीर खान पुत्र सहाजीत खान, निवासी मढ़नी, थाना ढेबरुआ और मुकेश कश्यप पुत्र हरिहर प्रकाश, निवासी भट्ठा मोहल्ला बढ़नी, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना ढेबरुआ में मु0अ0सं0 99/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना ढेबरुआ पुलिस और एसएसबी की 50वीं वाहिनी, सीमा चौकी बढ़नी के जवान शामिल रहे।




