सोनौली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब व सिगरेट के साथ एक तस्कर को दबोचा

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब और सिगरेट के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी सोनौली उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम फरेन्दी तिवारी तिलहवा रोड स्थित एक बाउंड्रीवाल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 06 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (रेड लेबल जॉनी वॉकर, 750 एमएल) तथा दो ट्रॉली बैगों में रखे 38 पैकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सोनौली में मु0अ0सं0 59/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है तथा बरामद सामान के संबंध में भी जांच की जा रही है।
बरामद सामान
06 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (रेड लेबल जॉनी वॉकर 750 एमएल)
38 पैकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट
02 ट्रॉली बैग
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज, चौकी प्रभारी सोनौली
कांस्टेबल बासुदेव यादव
कांस्टेबल अश्वनी यादव
कांस्टेबल आयुष चौबे
सीमा क्षेत्र में तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




