मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना पनियरा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 25 जून 2026 को बाकी बंधा नहर तिराहा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ और जांच में बरामद मोटरसाइकिलों का संबंध थाना पनियरा और थाना श्यामदेउरवा में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमों से पाया गया। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से एक पैशन प्रो, एक स्प्लेंडर प्लस तथा एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।
बरामद मोटरसाइकिलें
पैशन प्रो संख्या UP53BN8328
स्प्लेंडर प्लस संख्या UP56S9862
एचएफ डीलक्स संख्या UP56V1996
अनावृत मुकदमे
मु0अ0सं0 190/2026, धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस, थाना पनियरा
मु0अ0सं0 015/2025, धारा 303(2) बीएनएस, थाना पनियरा
मु0अ0सं0 189/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना श्यामदेउरवा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता को मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
थानाध्यक्ष पनियरा उ0नि0 संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 शशिकांत यादव, उ0नि0 रमेश चन्द्र चौधरी, उ0नि0 अमित कुमार राय, उ0नि0 संदीप कुमार यादव, उ0नि0 अशोक कुमार गिरि, हेड कांस्टेबल आनन्द मिश्रा, कांस्टेबल अनील कुमार, अमन सिंह, धनंजय यादव तथा रिक्रूट कांस्टेबल राघवेन्द्र और सर्वेश वर्मा शामिल रहे।




