Uncategorized

महराजगंज: अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

महराजगंज जनपद में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में रविवार को थाना निचलौल पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सभा बैठवलिया के सिवान में छापेमारी कर मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की।

जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को पुलिस को बैठवलिया गांव के सिवान में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। इस दौरान मौके से न्यू हॉलैंड 3032 ट्रैक्टर (नंबर UP 56 AH 0743) और मिट्टी से लदी ट्रॉली बरामद हुई। टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई। संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक मनोज गुप्ता, कांस्टेबल रामआशीष यादव, कांस्टेबल विकास यादव और लेखपाल मनीष पटेल शामिल रहे।

रहस्य न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!