Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जुलाई रैंकिंग में महराजगंज पुलिस का दबदबा, मंडल में प्रथम और प्रदेश में 8वां स्थान

महराजगंज। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के तहत पुलिस विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं और परियोजनाओं के जुलाई माह के प्रदर्शन की जारी रैंकिंग में महराजगंज पुलिस ने मंडल में प्रथम तथा प्रदेश स्तर पर 8वां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से जनपद पुलिस का गौरव बढ़ा है।

जुलाई माह के मूल्यांकन में महराजगंज पुलिस को कुल 500 में से 393 अंक यानी 78.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। मूल्यांकन में IGRS, CCTNS, यूपी-112, फायर सर्विस, महिला एवं बाल अपराधों में कार्रवाई, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा गैंगस्टर, आबकारी, एनडीपीएस और गुंडा अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई समेत पुलिस विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं और पोर्टल के प्रदर्शन को शामिल किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराध नियंत्रण, प्रभावी जनसुनवाई, पुलिस सेवाओं में पारदर्शिता और आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

मंडल में प्रथम और प्रदेश में 8वां स्थान मिलना महराजगंज पुलिस की कार्यकुशलता, टीमवर्क और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस विभाग ने भविष्य में भी प्रदर्शन को और बेहतर बनाने तथा जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील पुलिसिंग उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!