Uncategorized

रहस्य न्यूज़ X पर खबर चलने के बाद कोल्हुई पुलिस का एक्शन, धारदार हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा सोहट में धारदार हथियार लहराने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रहस्य न्यूज़ द्वारा खबर प्रकाशित किए जाने के बाद की गई।

 

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच उप निरीक्षक द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर की गई। जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान अखिलेश पुत्र राजेंद्र, निवासी ग्राम पिपरा सोहट, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के रूप में हुई।

https://x.com/i/status/2076210113489358998

पुलिस जांच में सामने आया कि अखिलेश की पत्नी रिंकी और गांव की अनीता पत्नी गया प्रसाद के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान अखिलेश दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन विवाद बढ़ने पर उसने अपनी पत्नी का पक्ष लेते हुए अनीता को तत्काल वहां से चले जाने की चेतावनी दी और अंजाम भुगतने की धमकी दी।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कोल्हुई पुलिस ने आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!