Uncategorized

नौतनवा पुलिस की कार्रवाई, 20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना नौतनवा पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पैसिया बाबू पावर हाउस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (प्रत्येक 200 मिलीलीटर) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 139/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

  • 20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (प्रत्येक 200 मिली.)

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  • उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह
  • उपनिरीक्षक मनीष कुमार
  • हेड कांस्टेबल सतीश कुमार
  • कांस्टेबल सुनील सिंह यादव
  • कांस्टेबल शैलेन्द्र मौर्य
  • कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा
  • आबकारी आरक्षी रामसूरत चौरसिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!