Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार, 49.42 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना सोनौली पुलिस और 66वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में 49.42 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 जुलाई 2026 को थाना सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम आईसीपी के पास डण्डा हेड पुल पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 49.42 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सलमान (20 वर्ष) पुत्र अब्दुल हेरा, निवासी ग्राम जिगनिहा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के रूप में हुई।

इस मामले में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 67/2026 के तहत धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

– 49.42 ग्राम स्मैक
– अनुमानित कीमत: लगभग ₹1,00,000

संयुक्त कार्रवाई में शामिल टीम:

थाना सोनौली पुलिस

– उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल
– कांस्टेबल अमरेश राय

66वीं वाहिनी एसएसबी

– उप सेनानायक अमित कुमार सिंह
– निरीक्षक (सा.) प्रदीप कुमार
– मुख्य आरक्षी (सा.) ईश्वर चन्द
– आरक्षी (सा.) नेमा राम जाट
– आरक्षी (सा.) अबिनाश एम.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!