Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

स्नैचिंग के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

सिद्धार्थनगर। थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 की रात मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में कार्यरत एक महिला ड्यूटी समाप्त कर करीब 9:15 बजे घर जा रही थी। महिला थाने से करीब 50 मीटर पहले पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बसडीलिया के पास से रंजीत और गणेश को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और लूटा गया सैमसंग गैलेक्सी S-17 मोबाइल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत पुत्र काशीराम, निवासी आजाद नगर, थाना बांसी तथा गणेश पुत्र कृष्ण मौर्या, निवासी टेगढ़र नगर, थाना बांसी, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राजू कुमार, कांस्टेबल शिवम दिनकर और कांस्टेबल रामेश्वर यादव शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!