Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज: चोरी की बाइक के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पूछताछ में साथी संग बाइक चोरी करने का खुलासा

बृजमनगंज पुलिस ने कुआंडाडी पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 01-02 अगस्त 2026 की रात थाना बृजमनगंज पुलिस टीम कुआंडाडी पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान धानी बाजार की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। पूछताछ में युवक की पहचान हिमांशू मौर्या (19 वर्ष), पुत्र दुर्गेश मौर्या, निवासी ग्राम बरडाड़ टोला परसपुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज के रूप में हुई।

 

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी दीपक यादव के साथ मिलकर अप्रैल माह में पीपीगंज कस्बे में एक बैंक के सामने से उक्त मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। मामले में थाना बृजमनगंज पर मु0अ0सं0 187/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ महराजगंज, संतकबीरनगर और दिल्ली में चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष भेज दिया।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विवेक रंजन, उपनिरीक्षक विक्की कुमार, उपनिरीक्षक दीपक यादव और कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!