Uncategorized

22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, नौतनवा पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस ने एक महिला को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को थाना नौतनवा पुलिस टीम ने ग्राम मुड़िला के पास चेकिंग के दौरान ज्ञानमती (58 वर्ष), पत्नी बहादुर, निवासी ग्राम मुड़िला, थाना नौतनवा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 टेट्रा पैक (प्रत्येक 200 मिली) अवैध देशी शराब बरामद हुई।

इस मामले में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 141/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र गिरी, महिला कांस्टेबल अंजली तथा आबकारी विभाग के आरक्षी रामसूरत चौरसिया शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!