Uncategorized

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर लापरवाही की मार, सड़क किनारे फेंके मिले हजारों पौधे

महराजगंज। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के बीच विकास क्षेत्र बृजमनगंज की ग्राम पंचायत लबदहा में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपण के लिए लाए गए लगभग हजारों पौधे सड़क किनारे फेंके हुए मिले, जिससे सरकारी अभियान की मंशा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सरकार हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम”, “पर्यावरण बचाना है तो पेड़ लगाना है” और “एक वृक्ष दस पुत्र समान” जैसे नारों के साथ करोड़ों रुपये खर्च कर ग्राम पंचायतों और नगर निकायों की सरकारी भूमि पर व्यापक वृक्षारोपण कराती है। इस वर्ष भी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कुछ गैर-जिम्मेदार लोगों की लापरवाही से इस अभियान को झटका लग रहा है।

 

ग्राम पंचायत लबदहा में वृक्षारोपण के बजाय हजारों पौधों को सड़क किनारे फेंक दिया गया, जिससे पौधों के सूखने और नष्ट होने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पौधों का रोपण नहीं हुआ तो सरकारी धन और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास दोनों पर पानी फिर जाएगा।

इस संबंध में पंचायत सचिव मिलिंद चौधरी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कदम उठाया जाता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!