Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज : सोनौली पुलिस और राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई, ₹9 लाख का लावारिस सामान बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस और राजस्व टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 लाख रुपये कीमत का लावारिस सामान बरामद किया है।

 

बरामद सामान में क्लोजअप टूथपेस्ट के 3,456 पीस, पेप्सोडेंट टूथपेस्ट के 288 पीस, फेयर एंड लवली क्रीम के 6,336 पीस तथा मक्का की 3 बोरियां शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद सामान को धारा 113 कस्टम एक्ट के तहत चालान करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा, महराजगंज को सुपुर्द कर दिया गया है।

कार्रवाई में सोनौली चौकी प्रभारी उ0नि0 उमाकान्त सरोज, कांस्टेबल शिवाकान्त सिंह और रोशनलाल प्रजापति के साथ नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!