Uncategorized
संदिग्ध व्यक्ति दिखने से मचा हड़कंप, धरैचा गांव से भागकर राजपुर में पकड़ा गया

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के धरैचा गांव में गुरुवार देर शाम एक संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, जब लोगों ने उससे पूछताछ करने की कोशिश की तो वह वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने उसका पीछा किया, जिसके बाद वह राजपुर गांव पहुंचा, जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान और उसके क्षेत्र में आने के कारणों का पता नहीं चल सका है ।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।




