श्रावण मास, चेहल्लूम व बरावफात को लेकर लोटन थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक

सिद्धार्थनगर। आगामी श्रावण मास, चेहल्लूम एवं बरावफात के त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना लोटन परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में 30 जुलाई 2026 को थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुशवाहा ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश एवं निर्देशों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। साथ ही सभी से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।




