Uncategorized

सिद्धार्थनगर: स्वर्ण व्यवसायी प्रभंजन कुमार हत्याकांड का आरोपी 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

एसओजी और गोल्हौरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तिवारीपुर स्थित शिव मंदिर के पास से दबोचा गया सतीश गौड़

सिद्धार्थनगर। जिले में स्वर्ण व्यवसायी प्रभंजन कुमार की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या करने के मामले में संलिप्त रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सतीश गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। सोमवार सुबह एसओजी और गोल्हौरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे इटवा-बांसी मार्ग पर तिवारीपुर गांव स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सतीश गौड़ पुत्र शिवदीन गौड़ ग्राम एवं थाना गोल्हौरा का निवासी है। उसके खिलाफ गोल्हौरा थाने में मु0अ0सं0 0083/2026, धारा 2(b)(i) और 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। लगातार फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

स्वर्ण व्यवसायी की हत्या में रहा था संलिप्त

पुलिस के मुताबिक, 11 अप्रैल 2025 को सतीश गौड़ ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर गोल्हौरा थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी प्रभंजन कुमार की रेकी कर लूट की योजना बनाई थी। लूट के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने प्रभंजन कुमार को गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद एसओजी और गोल्हौरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 12/13 अप्रैल 2025 की रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान सतीश गौड़ समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

आपराधिक इतिहास भी दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सतीश गौड़ के खिलाफ गोल्हौरा थाने में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या और लूट से संबंधित मुकदमा, पुलिस टीम पर फायरिंग एवं जानलेवा हमले का मुकदमा तथा गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

संयुक्त टीम में शामिल रहे अधिकारी

कार्रवाई में एसओजी प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय, गोल्हौरा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शशिकांत कुमार समेत एसओजी, सर्विलांस सेल और गोल्हौरा थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!