Uncategorized

कोल्हुई में भीषण सड़क हादसा: अर्टिगा कार से टकराई बाइक, 17 वर्षीय युवक की मौत

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा गांव के पास गोरखपुर–सोनौली NH-29 पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक 17 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रही अर्टिगा कार UP53 LT 1699 गुरचिहा गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान गुरचिहा गांव की ओर से एक बाइक UP56 AV 4290 पर सवार दो युवक अचानक हाईवे पर आ गए और कार से साइड से टकरा गए।

हादसे में बाइक सवार विकास पुत्र चंद्रभान चौहान निवासी कैथवलिया पाठक, थाना कोल्हुई, उम्र करीब 17 वर्ष तथा एक अन्य युवक अखिलेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। अर्टिगा चालक से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान चालक के पक्ष में पहुंचे कुछ लोगों ने उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित लोगों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!