Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर मोबाइल एसेसरीज के साथ युवक गिरफ्तार, 204 डाटा केबल व 33 एडाप्टर बरामद

सिद्धार्थनगर। लोटन थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एक युवक को मोबाइल एसेसरीज के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके कब्जे से 204 डाटा केबल, 33 एडाप्टर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 08 अक्टूबर को अपराध एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। हरिवंशपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव और एसएसबी की संयुक्त टीम ने ग्राम बड़हरा से नेपाल जाने वाली पगडंडी के पास सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुद्धिसागर पुत्र रामबृक्ष, निवासी बरगदवा उर्फ गन्वरिया, थाना सोनौली, जनपद महाराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद सामान और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी को धारा 11 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया।

कार्रवाई में लोटन पुलिस और एसएसबी के जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!