Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

पुरन्दरपुर पुलिस ने एनआई एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने एनआई एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने मु0 नं0 456/2021, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी कृष्णानन्द जायसवाल (42 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गिरीश जायसवाल, निवासी ग्राम भगवानपुर टोला बरगदवा, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज को मुखबिर की सूचना पर 19 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सरवर हुसैन खान, उपनिरीक्षक राहुल कुमार यादव तथा कांस्टेबल सतीश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!