Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

धान की रोपाई के दौरान पोखरे में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के चौकी एकसड़वा अंतर्गत ग्राम गुलरिहा कला में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:00 बजे सूचना मिली कि ग्राम गुलरिहा कला के निवासी गुलाम वारिस (18 वर्ष) पुत्र वारिस अली पोखरे में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शिवनाथ साहनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि गुलाम वारिस अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान हाथ-पैर धोने के लिए खेत के पास स्थित पोखरे पर गए, जहां आशंका है कि उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा युवक को बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्ष्मीपुर ले गए। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके पर आवश्यक पंचायतनामा की कार्रवाई की। परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम न कराने के संबंध में लिखित अनुरोध दिए जाने के बाद केवल पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!