Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

नकबजनी का पुलिस ने किया खुलासा, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

चोरी का गैस सिलेंडर, गहने और ₹3,210 नगद बरामद

महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर, सफेद धातु के चार गहने और चोरी का सामान बेचकर मिले ₹3,210 नगद बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 22 जुलाई 2026 को एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार अपने घर में ताला बंद कर पत्नी का इलाज कराने के लिए केएमसी अस्पताल महराजगंज गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर की छत पर जाने वाले जीने की बाहरी दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने, गैस सिलेंडर और नगदी चोरी कर फरार हो गए।

पीड़ित की तहरीर पर थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में पुलिस टीम चेकिंग और सघन अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की घटना में प्रकाश में आए 20 वर्षीय रामसरन पुत्र रामनिवास, निवासी ग्राम तिनकोनिया नर्सरी, थाना पुरन्दरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से एक गैस सिलेंडर, सफेद धातु के चार गहने और ₹3,210 नगद बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल श्यामसुंदर यादव, कांस्टेबल अमन सिंह और कांस्टेबल अखिलेश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!