चिल्हिया पुलिस की कार्रवाई: 23 साल पुराने मामले में 2 वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट भेजे गए

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिल्हिया पुलिस ने 23 साल पुराने मामले में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार (03 अगस्त 2026) को कार्रवाई करते हुए क्राइम केस संख्या 901124/2003, अपराध संख्या 69/2000, राज्य बनाम टिहूल आदि से संबंधित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान दयाराम पुत्र रामप्यारे एवं खेमराज पुत्र रामप्यारे, निवासी ग्राम नेतपुर, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद, उपनिरीक्षक लालचन्द यादव तथा कांस्टेबल चन्द्रजीत यादव शामिल रहे।




