कोल्हुई पुलिस ने मुकदमे का माल बरामद कर अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोल्हुई पुलिस ने मुकदमे से संबंधित माल बरामद करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान थाना कोल्हुई पर दर्ज मु0अ0सं0 0149/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस से संबंधित माल मुकदमाती बरामद किया गया।
मामले में प्रकाश में आई बिन्दू पुत्री रमेश मौर्य, निवासी जंगल गुलरिहा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 21 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से पीली एवं सफेद धातु के आभूषण बरामद किए।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।
बरामदगी
- एक नथिया, पीली धातु
- एक अंगूठी, पीली धातु
- ओम वाला लॉकेट, पीली धातु
- एक जोड़ी पाजेब, सफेद धातु
- एक कमर करधन, सफेद धातु
- 8 बिछिया, सफेद धातु
- एक चेन, सफेद धातु
- एक जोड़ी पायल, सफेद धातु
गिरफ्तार अभियुक्ता
बिन्दू पुत्री रमेश मौर्य, निवासी जंगल गुलरिहा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 21 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक हरीश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक हालकम चन्द, हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न कुमार, कांस्टेबल सतीश चौधरी, कांस्टेबल बब्बू यादव, कांस्टेबल जगदीश पटेल, महिला कांस्टेबल सोनी कुमारी एवं महिला कांस्टेबल पिंकी शामिल रहीं।




