भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 5 बोरी भारतीय यूरिया बरामद

महराजगंज। अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है। पुलिस ने बरामद यूरिया के संबंध में धारा 113 कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई 11 अगस्त 2026 को थाना परसामलिक क्षेत्र के ग्राम अहिरौली के पास की गई।
पुलिस के अनुसार बरामद 5 बोरी भारतीय यूरिया खाद को तस्करी की आशंका के चलते कब्जे में लेकर आवश्यक कस्टम कार्रवाई की गई।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सुजीत कुमार, कांस्टेबल अंगद यादव और कांस्टेबल रामप्रवेश गौड़, थाना परसामलिक शामिल रहे।
सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही यूरिया की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।




