Uncategorized

महराजगंज के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 70 शिकायतें आईं, 7 का मौके पर निस्तारण

महराजगंज। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनपद में कुल 70 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल के थानों पर पहुंचकर शिकायतें सुनीं, जबकि थाना प्रभारियों ने भी अपने स्तर पर समाधान दिवस का आयोजन किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक मामले का नियमानुसार त्वरित निस्तारण किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!