कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई, आपसी विवाद में 9 लोग गिरफ्तार, तीन चालानी में न्यायालय भेजे गए

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी बुजुर्ग में आपसी विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए तीन चालानी में अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार लोगों में बभनी बुजुर्ग निवासी सरस्वती, मनोज शर्मा, परमिला, जानकी, श्रीजना, इन्दु, आदित्य शर्मा, अंजना तथा राजमंदिर कला निवासी अनिल चौहान शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र वरुण, रामजी यादव, कांस्टेबल आलोक पाल, राजू यादव और महिला कांस्टेबल निधि चौधरी शामिल रहीं।




