महराजगंज पुलिस की कार्रवाई: साइबर फ्रॉड के 10 मामलों में पीड़ितों को वापस मिले ₹59,200

महराजगंज। साइबर ठगी के शिकार लोगों को राहत दिलाने के लिए महराजगंज पुलिस की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 मामलों में पीड़ितों के खातों में कुल 59,200 रुपये वापस कराए हैं। धनराशि वापस मिलने से पीड़ितों को आर्थिक राहत मिली है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली की साइबर सेल टीम ने 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई की। इसके बाद साइबर फ्रॉड से संबंधित धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।
किसे कितनी मिली रकम? पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, 10 पीड़ितों को क्रमशः 13,150 रुपये, 12,750 रुपये, 10,000 रुपये, 7,500 रुपये, 5,000 रुपये, 4,550 रुपये, 3,000 रुपये, 1,250 रुपये और दो पीड़ितों को 1,000-1,000 रुपये वापस कराए गए।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
- उपनिरीक्षक आयुष कुमार
- महिला कांस्टेबल साधना चौबे
- कांस्टेबल यशराज सिंह
- कांस्टेबल आनंद सिंह चौहान
साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।




