Uncategorized

फरेंदा में बसपा का सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप एवं समीक्षा बैठक आयोजित, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

महराजगंज। 315 विधानसभा क्षेत्र फरेंदा के सेक्टर नंबर 31 कंवलदह उर्फ शैलदह (पुरंदरपुर क्षेत्र) में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में एक दिवसीय सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि बैठक में महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मदन राम, मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर, आजमगढ़ एवं बस्ती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

बसपा सर्वसमाज के हितों के लिए करती है काम

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष लालजी पांडेय और जिला कोषाध्यक्ष रब्बुल हसन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बसपा को सर्वसमाज की पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ पर आधारित है। वक्ताओं ने बसपा शासनकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान विभिन्न वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम किया गया था। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ऋषि कपूर, मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर ने बसपा के इतिहास, संघर्ष और विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बहुजन आंदोलन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में मंडल प्रभारी वीरेंद्र राव, बसपा जिलाध्यक्ष नारद राव, जिला कोषाध्यक्ष रब्बुल हसन, विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार एवं राहुल कुमार, विधानसभा अध्यक्ष दुर्विजय गौतम, पूर्व विधानसभा प्रभारी फरेंदा सुभाष चंद्र भारती, विधानसभा उपाध्यक्ष राममिलन साहू, विधानसभा सचिव रामसुमेर वरुण, विधानसभा महासचिव सदाबहार सिंह और सेक्टर अध्यक्ष शिव कुमार वरुण सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने का संदेश दिया गया। बसपा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती और राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद के दिशा-निर्देशन में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!