बरगदवा पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जा रहा पेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बरगदवा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त थाना बरगदवा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 006/2020 से संबंधित हैं। मुकदमे में धारा 147, 452, 323, 504 एवं 427 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
छबिलाल,धर्मेन्द्र,कन्हैया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक शिक्षितानन्द गौतम, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार एवं कांस्टेबल अभिराम सिंह।




