Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

आगामी त्योहारों को लेकर शोहरतगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

सिद्धार्थनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना शोहरतगढ़ परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कस्बा शोहरतगढ़ के सम्मानित नागरिकों, तहसीलदार, नगर पंचायत प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया, ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!