लीलाडिहवा बॉर्डर पर 50 लीटर डीजल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

सिद्धार्थनगर। जनपद में तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 लीटर डीजल तथा एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। शुक्रवार को थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी लीलाडिहवा की संयुक्त टीम द्वारा लीलाडिहवा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम ने एक व्यक्ति को 50 लीटर डीजल और एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरीश पुत्र लालमन निवासी ग्राम वर्डपुर नंबर-04, टोला लक्ष्मीपुर, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बरामद डीजल और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर कस्टम अधिनियम की धारा-11 के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी ककरहवा उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, एसएसबी लीलाडिहवा के सहायक उपनिरीक्षक दीपक कुमार, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार एवं आत्मानंद यादव, तथा एसएसबी के आरक्षी अशोक प्रताप, शम्भू कुमार और ज्ञानचंद यादव शामिल रहे।
पुलिस एवं एसएसबी की इस संयुक्त कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




