Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज: नौतनवां पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, पिकअप से 70 बोरी भारतीय यूरिया बरामद, एक गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध खाद की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवां पुलिस और SSB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि गश्त के दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने पैसिया बाबू पावर हाउस के पास एक पिकअप वाहन से 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार किया।

बताया गया कि SSB 66वीं वाहिनी के ASI एम. जितेन मिथेई की सूचना पर नौतनवां पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान पिकअप वाहन संख्या UP53JT 5120 से 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद हुई।

 

पुलिस ने मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंटू उपाध्याय पुत्र स्व. योगेन्द्रनाथ उपाध्याय, निवासी मोहनपुर, पोस्ट उरूवा बाजार, जनपद गोरखपुर के रूप में की है। अभियुक्त और बरामद खाद को लेकर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में नौतनवां थाने के उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा, कांस्टेबल शैलेन्द्र मौर्य तथा SSB 66वीं वाहिनी के ASI एम. जितेन मिथेई, कांस्टेबल मो. अजीम अंसारी और कांस्टेबल महेश जामोद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!