Uncategorized

दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज में घुघली पुलिस ने दिन में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए चांदी जैसे सफेद धातु के आभूषण, ₹3,390 नकद और जेवर खरीद की चार पर्चियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को ग्राम बरवा खुर्द में मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान 19 अगस्त को सूचना के आधार पर जवाहर लाल इंटर कॉलेज से करीब 300 मीटर आगे नहर रोड के किनारे से मंजेश साहनी (24) निवासी बेलवा टिकर और युसुफ अली (21) निवासी करमहा को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए जेवरात में से एक जोड़ी बिछिया और एक जोड़ी पायजेब बरामद हुई है। इसके अलावा जेवर बेचने के बाद बची ₹3,390 की नकदी और खरीद की चार पर्चियां भी मिली हैं।

मामले में राहुल पाण्डेय उर्फ मयंक पाण्डेय निवासी हरखपुरा टोला सोनबरसा, थाना घुघली को पुलिस ने वांछित बताया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है। कार्रवाई थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह समेत पुलिस टीम ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!