Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

साइबर हॉटस्पॉट अभियान में बड़ी सफलता: साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सिम कार्ड व फर्जी आधार कार्ड बरामद

महराजगंज। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष साइबर हॉटस्पॉट अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना/अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 18 जुलाई 2026 को थाना सोनौली क्षेत्र से साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध साइबर क्राइम थाना महराजगंज में मु0अ0सं0 46/2026 के तहत बीएनएस की धाराएं 318(4), 319(2), 336(3), 338, 61(2), 3(5), भारतीय दूरसंचार अधिनियम-2023 की धारा 42 तथा आईटी एक्ट की धारा 66C/66D में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ऐसे करते थे साइबर ठगी

जांच में सामने आया कि सोनौली क्षेत्र में बढ़ रही मोबाइल लोकेशन आधारित साइबर गतिविधियों की निगरानी के दौरान यह गिरोह सक्रिय सिम कार्ड उपलब्ध कराकर संगठित तरीके से लोगों को फोन करता था। आरोपी आकर्षक प्रलोभन देकर आम लोगों को अपने जाल में फंसाते और उनसे साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।

बरामद सामान

– 03 मोबाइल फोन
– 07 सक्रिय सिम कार्ड
– 03 निष्क्रिय सिम कार्ड (एयरटेल, वोडाफोन, जियो)
– 79 नए निष्क्रिय सिम कार्ड
– 03 फर्जी आधार कार्ड

कार्रवाई करने वाली टीम

इस सफल कार्रवाई में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह, साइबर थाना के उपनिरीक्षक अमित यादव, उपनिरीक्षक अभिलाष यादव सहित एसओजी, स्वाट टीम और साइबर थाना के पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम शामिल रही।

पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!