सिद्धार्थनगर में 22 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसएसपी ने लगाए उत्कृष्ट-अतिउत्कृष्ट सेवा पदक

सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 22 अधिकारी-कर्मचारियों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्राप्त उत्कृष्ट/अतिउत्कृष्ट सेवा पदक के पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा पुलिस विभाग के विभिन्न शाखाओं और थानों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट और अतिउत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने सभी पदक प्राप्त अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
सम्मानित प्रमुख अधिकारी-कर्मचारी: प्रशांत कुमार प्रसाद, विजय नरायन, विजय बहादुर सिंह, संजय कुमार त्रिपाठी, तेज प्रताप सिंह,
संतोष कुमार तिवारी, संतोष कुमार यादव, संजय कुमार चौरसिया, धर्मेन्द्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, सच्चिदानन्द दूबे, राजू गौतम सहित कुल 22 अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।




