Uncategorized

सशस्त्र सीमा बल एवं वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में अवैध लकड़ी की कटान कर रहे एक व्यक्ति को 11 बोटा लकड़ी के साथ पकड़ा गया

सिद्धार्थनगर : 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी अलीगढ़वा एवं वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में 11बोटा लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है,सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 548 के निकट बरईपुर गांव के पास भारतीय क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान कुछ व्यक्ति अवैध रूप से पेड़ो की कटाई करते हुए लिए गए सुरक्षा बलों को देखते ही सभी आरोपी भागने लगे जिसमें से एक को टीम ने तत्परता और सूझबूझ से पीछा कर पकड़ लिया गया,पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से 10 बोटा आवंला एवं 1 बोटा महुआ का कटा हुआ पेड़ बरामद किया गया,पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अकरम हुसैन निवासी पिपरहवा बताया, टीम द्वारा संबंधी वैध अनुमति पत्र मांगा गया,लेकिन उसके द्वारा कोई वैध अनुमति पत्र नहीं था, टीम द्वारा 10 बोटा आवंला की लकड़ी एवं 1 कटे हुए महुआ के पेड़ को जब्त कर उक्त पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्यवाही के लिए वन विभाग कार्यालय नौगढ़ को सुपुर्द कर दिया गए।

टीम द्वारा बताया गया कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए प्रचालन गतिविधियों द्वारा 43वी वाहिनी एस.एस.बी निरन्तर प्रयासरत है जिसके फलस्वरूप एस.एस.बी द्वारा लगातार भारत –नेपाल सीमा पर अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान,मानव तस्करी,नशीली दवा, अवैध मुद्रा व वन्य जीव और उत्पाद को जब्त किया जा रहा है तथा उसमे सम्बंधित लिप्त व्यक्तियों पर आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!