Uncategorized

कोल्हुई पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप, अधिवक्ता ने की कार्रवाई की मांग

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित पक्ष और उनके अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि चोरी की घटना की दी गई तहरीर को कथित रूप से बदलवाकर गुमशुदगी के रूप में दर्ज कर लिया गया।

अधिवक्ता का कहना है कि घटना की जानकारी और चोरी संबंधी तहरीर की प्रति सुबह ही थाना प्रभारी को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी गई थी, जिस पर उन्होंने संज्ञान भी लिया था। इसके बावजूद मामला चोरी के बजाय गुमशुदगी के रूप में दर्ज किया गया, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि यदि प्रारंभिक तहरीर चोरी की थी और थाना प्रभारी को इसकी जानकारी पहले से थी, तो बाद में गुमशुदगी दर्ज करने का निर्णय क्यों लिया गया। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने और उचित विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस मामले को लेकर क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस विभाग की जांच और वरिष्ठ अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हैं।

नोट: यह समाचार पीड़ित पक्ष एवं अधिवक्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस का पक्ष या आधिकारिक स्पष्टीकरण प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!