Uncategorized

 ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महराजगंज पुलिस की अनूठी पहल

महराजगंज : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज रिजर्व पुलिस लाइन, महराजगंज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। ये न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण भी सुनिश्चित करते हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

एक पेड़ अपनी माँ के नाम… आइए, हम भी पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम का हिस्सा बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!